कन्नौज, अप्रैल 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने मोहल्ला त्रिपाठी नगर में पेयजल पाइपलाइन में हुई तीन स्थानों की लीकेज को दुरुस्त कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कर दिया। लीकेज के कारण क्षेत्रवासियों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई थी। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे व अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जलकर विभाग के लिपिक अंकित दुबे की निगरानी में टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ज्ञान सिंह 'ज्ञानी', गोविंदा, अवधेश, सच्चिदानंद एवं रामवीर ने मिलकर मोहल्ले में डॉ.श्रीप्रकाश त्रिपाठी, देवराज त्रिपाठी और रामचंद्र सैनी के घरों के पास हुई लीकेज को ठीक किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.