त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आज का धरना व प्रदर्शन स्थगित
रामगढ़, सितम्बर 7 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड श्रमिक संघ की ओर से 8 सितंबर को आहुत धरना व प्रदर्शन सोमवार को वार्ता के बाद स्थगित हो गया है। बताया गया कि लेबर कमिश्नर, अखिल झारखंड श्रमिक संघ और पीवीयूएनएल के पदाधिकारी के साथ वार्ता हुई है। जिसमें पीवीयूएनएल में कार्यरत श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन एवं श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच सोमवार को संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता के बाद 8 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।बैठक में यूनियन की ओर से अध्यक्ष अनिकेत कुमार, केंद्रीय सचिव विनोद कुमार सिन्हा और उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने 8 सितंबर को एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन करने का किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.