मेरठ, मई 2 -- बिजली बंबा बाईपास रोड पर द ग्रांड सोसायटी स्थित त्रिनेत्र धाम मंदिर में पंच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पहले दिवस यजमान परिवारों को मंडप में प्रवेश कराकर कलश स्थापना कराई गई। इसके बाद याज्ञिक आचार्यों ने शुद्धिकरण कर शक्तिपीठ मां ज्वाला देवी से लाई गई अखंड ज्योति स्थापित कराई और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदियों का पूजन कराया। इस दौरान सर्वतोभद्र मंडल पूजन, क्षेत्रपाल मंडल पूजन, वास्तु मंडल, पंचांग पीठ तथा चौसठ योगिनी मंडल सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए। नवनिर्मित देव प्रतिमाओं का शुद्धिकरण कर जलाधिवास और पुष्पाधिवास कराया गया मुख्य आचार्य कौशल वत्स और आचार्य अमर कौशिक ने श्रद्धालुओं को बताया कि प्राण प्रतिष्ठा वह विधि है, जिससे देव मूर्ति में दिव्यता स्थापित होती है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.