वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से फागुन महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को प्रातः धर्मसंघ से शोभायात्रा निकाली गई। निशान की पूजा मंदिर के पुजारी नितेश ने की। भरत सराफ, राधे गोविंद केजरीवाल, अनूप सराफ ने भक्तों को निशाना देकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भगवा पताका लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा धर्मसंघ से रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड होते हुए त्रिदेव मंदिर पहुंची। वाहन पर खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा सजाई गई थी। त्रिदेव मंदिर पहुंचकर भक्तों ने राणी सती, सालासर हनुमान एवं खाटू श्याम के चरणों में निशान अर्पित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.