त्रिदेव मंदिर में 132 भूदेव युगल को कराया भोज
वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी। लंका-दुर्गाकुंड मार्ग स्थित त्रिदेव मंदिर में रविवार को भूदेव युगलों को भोज कराने के बाद उनका सम्मान किया गया। पुरुषोत्तम मास पर कार्यक्रम का आयोजन त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार ने किया। इस मौके पर 132 भूदेव युगल को विधिवत भोज कराया गया। आचार्य अखिलेश त्रिवेदी और अरविंद शर्मा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 132 ब्राह्मण युगलों का सत्कार किया गया। उन्हें दक्षिणा और उपहार दिए गए। इससे पहले मंदिर में प्रतिष्ठित राणी सती दादी, सालासर हनुमान और खाटू श्याम के विग्रहों का स्वदेशी फूलों से शृंगार किया गया। छप्पन भोग लगाए गए। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल और प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने संयोजन किया। यह भी पढ़ें- दक्षिण भारतीय तर्ज पर बना भात प्रसाद, महाआरती की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.