वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर के 18वें स्थापना दिवस पर रविवार को देवी स्वरूपा 1001 कन्याओं का सत्कार किया गया। फूलों, बंदनवारों और झालरों से सजे मंदिर में 'बेटी बचाओ' का संदेश गूंजा। दोपहर में भजन कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। पूरे दिन में हजारों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थापना दिवस पर त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से राणी सती, सालासर हनुमान और खाटू श्याम प्रभु की भव्य शृंगार किया गया। भक्तों ने मंदिर में शीश नवाया और विधि विधान से पूजन-अनुष्ठान किया। संस्थाध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल ने सपत्नीक रुद्राभिषेक किया। महिलाओं ने 1001 कन्याओं के चरण पखारे। उनका पूजन-आरती कर भोजन ग्रहण कराया और उपहार देकर विदा किया। इसके बाद मंदिर प्रांगण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.