त्रिदिवसीय संघ शिक्षा वर्ग संपन्न, शिक्षार्थियों ने लिया राष्ट्र प्रथम का संकल्प
औरैया, जून 29 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला औरैया अंतर्गत सहार एवं बिधूना खंड का त्रिदिवसीय प्रारंभिक संघ शिक्षा वर्ग रविवार को सहार स्थित मन्नूलाल द्विवेदी महाविद्यालय में संपन्न हो गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों को शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों को योग, व्यायाम, खेल, अनुशासन और संगठनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बौद्धिक सत्रों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य एवं संगठन की विचारधारा पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षार्थियों ने पूरे अनुशासन और समर्पण भाव से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए राष्ट्र प्रथम तथा पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ वर्ग का समापन किया। यह भी पढ़ें- समाज को संगठित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.