कुशीनगर, फरवरी 6 -- कुशीनगर। सेवरही कस्बा के स्वर्ण नगर स्थित स्व आरपी शाही मेमोरियल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन जूनियर हाईस्कूल में त्रिदिवसीय भारत स्काउट गाइड शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इसमें प्रथम दिवस कार्यक्रम दौरान जिला स्काउट ट्रेनिंग कमीश्नर इजहारुल खान ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड्स युवाओं के लिए स्वैच्छिक, गैर राजनीतिक और शैक्षिक आन्दोलन है। इसका उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वास्थ्य, हस्तशिल्प और सेवा की भावना विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। एडिशनल लिडर ट्रेनर एनपी सिंह ने कहा कि भारत में स्काउटिंग 1909 में और गाइडिंग 1911 में शुरू हुई, जो अब भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के रूप में एक पंजिकृत संस्था है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.