मथुरा, अप्रैल 5 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम शोभायात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय भगवान परशुराम जयंती महोत्सव 18 से 20 अप्रैल तक भव्य एवं धार्मिक माहौल में मनाया जाएगा। रविवार को बांके बिहारी कॉलोनी स्थित परशुराम मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में विभिन्न विप्र संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम जयंती महोत्सव इस वर्ष तीन दिवसीय रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव के प्रथम दिन 18 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके साथ ही 19 अप्रैल को भगवान परशुराम का महा अभिषेक कर नवीन पोशाक एवं भव्य श्रृंगार धारण कराया जाएगा। सायंकालीन सत्र में मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाकर भव्य फूल बंगला तैयार किया जाएगा तथा 20 अ...