दुमका, अगस्त 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के तत्वावधान में चलाए जा रहे त्रिदिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-मोटे विवादों का आपसी समझ, संवाद एवं मध्यस्थता के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना तथा न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कम्युनिटी मीडिएशन की अवधारणा, उद्देश्य एवं प्रक्रिया के साथ-साथ विवादों की पहचान, पक्षकारों के साथ प्रभावी संवाद, सक्रिय श्रवण, निष्पक्षता, गोपनीयता तथा सर्वसम्मत समाधान के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास, केस स्टडी एवं विभिन्न विवादों के उदाहरण...