देवघर, जनवरी 10 -- देवघर। त्रिकुट पहाड़ क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों के लोग काफी परेशान हैं। सैकड़ों की संख्या में बंदरों के झुंड के गांव की ओर पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले बंदर केवल पहाड़ी और जंगल क्षेत्र तक सीमित रहते थे, लेकिन अब भोजन की तलाश में वे सीधे गांवों और घरों में घुसने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बंदरों के झुंड खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा घरों की छतों पर रखे अनाज, फल और अन्य सामान भी बंदर उठा ले जा रहे हैं। कई बार बंदर घरों में घुसकर उत्पात मचाते हैं, जिससे महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे डर के साए में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बंदरों के हमले से कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। त्रिकुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.