देवघर, जनवरी 29 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत मनोरम पर्यटक स्थल त्रिकुट पहाड़ घूमने पहुंचे तीन पर्यटकों पर एक बंदर ने हमला कर जख्मी कर दिया। सभी अलग-अलग जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि अचानक बंदर ने सभी पर हमला कर दिया। घटना के बाद सभी घायल पर्यटकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बंदर के काटने से घायल पर्यटकों में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के निवासी आशीष कुमार, सीमावर्ती गिरिडीह के मिथिलेश कुमार व उत्तर प्रदेश के बनारस की पूजा कुमारी शामिल है। बताया जा रहा है कि तीनों त्रिकुट पर्वत घूम रहे थे, उसी दौरान अचानक एक उग्र बंदर के हमले में जख्मी हो गए। बंदर ने अलग-अलग स्थानों पर पर्यटकों को काट लिया, जिससे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.