नई दिल्ली, फरवरी 24 -- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को चार साल पूरे हो गए हैं। अमेरिका की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक दोनों देशों में युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश के लोग इस युद्ध से ऊब चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को की मांगें ऐसी हैं कि उससे लड़ने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर यूक्रेन की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। सीएनएन को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध का पांचवां साल शुरू हो गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि युद्ध से यूक्रेन की जनता बहुत त्रस्त है। हालांकि युद्ध से ऊबने का यह मतलब नहीं है कि सरेंडर कर दिया जाए। उन्होने कहा, लोगों को एक लोकतांत्रिक देश के साथ खड़े रहना होगा। पुतिन खुद युद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.