मिर्जापुर, मई 28 -- हलिया,हिंदुस्तान संवाद।जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी तिथित पर गुरुवार को क्षेत्र के अदवा नदी के मध्य सुप्रसिद्ध कोटर शिव धाम में शिव भक्तों की भीड़ रही। बाबा का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक,रूद्राभिषेक कर आशीर्वाद लेकर जीवन में सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। भोर से ही अदवा नदी में स्नान के बाद भक्त कतारबद्ध हो गए। त्रयोदशी पर्व पर लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया है। भक्त हाथ में माला फूल, बेलपत्र, मंदार पुष्प, गंगाजल, दूध, भांग, धतूरा लिए घंटों कतार में लगकर बारी-बारी से भगवान शिव का विधि विधान से जलाभिषेक किया है। हर हर महादेव से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- डा. बशीर बद्र के निधन पर जताया शोक दर्शन के लिए क्षेत्रीय श्रद्धलुओं के अलावा प्रयागराज के कोरांव, अयोध्या,मडफा, मध्य प्रदेश के ह...