उरई, जनवरी 21 -- कालपी। त्रियोदशी संस्कार में शामिल होते जा रहे पति पत्नी यमुना पुल पर हादसे का शिकार हो गये जिसमे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है। बुधवार सुबह लगभग दस बजे कानपुर के मुहल्ला किदवई नगर निवासी सत्येंद्र वर्मा पत्नी सुनीता के साथ बाईक पर सवार होकर उरई के लिए निकले थे लेकिन जैसे ही वह यमुना पुल पर आए तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी जिससे वह पुल पर ही गिर गये थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे हिन्दूवादी नेता नीलाभ शुक्ला व दीपक शर्मा ने एनएचएआई की एम्बुलेंस के जरिये सीएचसी भेजा लेकिन महिला की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के हेलमेट लगाए होने से जान बच गयी है अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्...