हाथरस, अक्टूबर 7 -- जनपद में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं आगामी त्यौहार को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरखा संहिता की धारा 163 जारी की गई है। यदि किसी ने गड़बड़ी की तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। दशहरा,दीपावली, गोर्वधन पूजा, भैयादूज तथा गुरू नानक जयन्ती पर्व के दृष्टिगत कतिपय व्यक्तियों / राजनैतिक दलों द्वारा जनपद में धरना, प्रदर्शन एवं जुलूस निकालकर उन्माद उत्पन्न कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग की जा सकती है। सम्भावित साम्प्रदायिक, राजनैतिक उपद्रव, उन्माद आदि प्रतिकूल विधि व्यवस्था की स्थिति को नियन्त्रित करने तथा विभिन्न असामाजिक तत्वों द्वारा कुत्सित उद्देश्य की प्राप्ति हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले दुष्कृत्यों पर प्रशासनिक नियंत्रण की आवश्यकता विदित होती है। डीएम सत्य प्रकाश पटेल, जिला मजि...