शाहजहांपुर, मार्च 20 -- कांट। नवरात्रि एवं ईद के त्यौहार को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में त्यौहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। गुरुवार को बैठक में एसडीएम सदर संजय पांडे ने सम्मानित लोगों से कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए ल त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं। इसी के साथ सीओ सदर प्रियांक जैन में कहा कि शांति व्यवस्था बनाकर रखते हुए त्यौहार मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दे तथा किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार कमलेश राजपूत, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार मौर्य सहित पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.