शामली, मार्च 2 -- क्षेत्र में आगामी होली एवं ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बाबरी पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। सोमवार को थाना प्रभारी बाबरी राहुल सिसोदिया के नेतृत्व में बाबरी पुलिस बल ने कस्बा बाबरी के प्रमुख बाजारों एवं क्षेत्र के गांव भाजू में मय फोर्स पैदल गश्त की। पैदल मार्च के दौरान थाना बाबरी प्रभारी द्वारा आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी द्वारा गांव भाजू के ग्रामीणों व कस्बा बाबरी के व्यापारियों को त्योहारों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली व ईद जैसे पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, जिन्हें मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मन...