रामगढ़, मार्च 19 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामनवमी, सरहूल और ईद जैसे प्रमुख त्योहार को कुछ दिन ही शेष है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दिया है। इसी के तहत नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों, गलियों एवं नालियों की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। स्वच्छता कर्मियों द्वारा विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई, कचरा उठाव एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का कार्य व्यापक रूप से किया जा रहा है। ताकि पर्व-त्योहार के अवसर पर नगरवासियों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध हो सके। नगर परिषद रामगढ़ द्वारा यह विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। नगरवासियों से भी शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्...