त्योहार से पहले रूपपुर में जन चौपाल, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मुरादाबाद, मई 20 -- थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर में बुधवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें गांव के पूर्व एवं वर्तमान प्रधान, मौलाना, संभ्रांत लोग व ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने, कोई नई परंपरा न शुरू करने तथा गांव में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही ग्रामीणों को जुआ, सट्टा, अवैध शराब व अन्य अपराधों से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने अपराध मुक्त ग्राम बनाने के साथ यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- बकरीद पर शांति बनाए रखने की अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.