त्योहार से पहले पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण तैयारी को ले किया मॉक ड्रिल
सीवान, मार्च 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। आगामी चैत्र छठ व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड है। इस कड़ी में रविवार को पुलिस केंद्र में व्यापक स्तर पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम व दंगा-निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता व आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की दक्षता को परखना था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एसपी पूरन कुमार झा के निर्देशन में आयोजित किया गया और इसमें विभिन्न थानों व इकाईयों से आए पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान दंगा नियंत्रण की वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया, ताकि किसी भी संभावित अव्यवस्था की स्थिति में पुलिस बल प्रभावी ढंग से स्थिति को संभाल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.