नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Govt On Sugar Stocks: त्योहार से पहले चीनी को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इससे आम लोगों को सीधे राहत मिलेगी। दरअसल, त्योहारी सीजन में चीनी की कमी न हो और आम लोगों को सही दाम पर चीनी मिलती रहे, इसके लिए सरकार ने डीलरों के पास चीनी रखने की सीमा कम कर दी है। अब 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक देश के ज्यादातर हिस्सों में एक डीलर अधिकतम 1,000 क्विंटल चीनी ही रख सकेगा। इसके साथ ही डीलर 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक अपने पास नहीं रख पाएंगे।इन शहरों के लिए छूट वहीं, कोलकाता और उसके आसपास के बड़े इलाके और असम के लिए यह सीमा 2,000 क्विंटल रखी गई है। सरकार ने कहा है कि इन इलाकों की जरूरत और वहां चीनी पहुंचाने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह सीमा तय की गई है। यह भी पढ़ें- 17% चढ़ गया Rs.23 वाला यह शेयर, अचानक खरीदने की मची ल...