त्योहार में 150 अंतरराज्यीय बसों का परिचालन होगा
पटना, सितम्बर 1 -- आने वाले महीनों में त्योहारों को देखते हुए परिवहन विभाग ने बड़ी संख्या में अंतरराज्यीय बसों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम प्रवासी बिहारियों, छात्रों और यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए करीब 150 बसों का संचालन करेगा। निगम से मिली जानकारी के अनुसार इनमें डीलक्स एसी और नॉन एसी बसें शामिल हैं। ये मुख्य रूप से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रमुख रूटों पर संचालित होंगी। निगम के अनुसार, अबतक 73 नॉन-एसी और 3 एसी बसें पटना पहुंच गई हैं। त्योहारी बसों को टाटा मोटर्स कंपनी से लगभग 100 करोड़ में खरीदा गया है। प्रत्येक बस में 50 यात्रियों के बैठने के लिए आरामदायक पुशबैक सीटें, सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल चार्जिंग प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.