त्योहार में भीड़ को देख मालदा से आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
भागलपुर, सितम्बर 17 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। आगामी त्योहार दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार (टी) स्पेशल ट्रेन, 12 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच हर सोमवार (कुल 8 ट्रिप) को सुबह 09:30 बजे मालदा टाउन से चलेगी और अगले दिन दोपहर 13:40 बजे आनंद विहार (टी) पहुंचेगी। 03436 आनंद विहार (टी)-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन, 13 अक्टूबर से 01 दिसंबर के बीच हर मंगलवार (कुल 8 ट्रिप) को दोपहर 14:50 बजे आनंद विहार (टी) से चलेगी और अगले दिन रात 22:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- दीवाली, दशहरा और छठ पूजा पर ट्रेनों की झड़ी यह भी पढ़ें- तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, एक का फफूंद में ठहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.