उरई, मार्च 1 -- उरई। होली के करीब आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्टेशन पर यात्रियों का रेला उमड़ रहा है। हर कोई होली पर घर पहुंचने की होड़ में हैं। ट्रेनें इतनी ज्यादा भर कर आ रही हैं कि बोगियों में लोग चढ़ भी नहीं पा रहे हैं। जैसे तैसे लोग बोगी में घुस पा रहे हैं तो सीट तक पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में उरई रेलवे स्टेशन पर लोकेशन के आधार पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं। इससे यात्री खासे परेशान हैं। गाड़ियों को पकड़ने के लिए दौड़ना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन से मांग उठाई है कि यात्री हितों को ध्यान में रखते हुए सुधार किया जाए। होली के चलते झांसी कानपुर रेलमार्ग पर भीड़ होने लगी है। मुंबई से होकर आने वाली गाड़ियों में जगह नहीं है। ऊपर से उरई स्टेशन पर बिना लोकेशन के ट्रेनें खड़ी की जा रही हैं। सोमवार को कुछ ऐसा ही हाल रहा। 01...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.