त्योहार में कर्मचारियों के लिए अग्रिम राशि बढ़ाए सेल प्रबंधन-बीएकेएस
बोकारो, मई 22 -- बोकारो प्रतिनिधि। बीएकेएस ने सेल प्रबंधन से त्योहार अग्रिम राशि बढ़ाने की मांग की है। संगठन ने सेल के निदेशक कार्मिक को पत्र भेजकर वर्तमान में दिए जा रहे Rs.5000 के त्योहार अग्रिम को बढ़ाकर एक माह के मूल वेतन एवं महंगाई भत्ते के बराबर करने की मांग उठाई है। बीएकेएस का कहना है कि सेल के गैर कार्यपालक कर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा अतिरिक्त लाभों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। संगठन के अनुसार कर्मचारियों की वेतन पर्ची से स्पष्ट होता है कि पिछले एक दशक से केवल चार प्रकार के भुगतान ही नियमित रूप से हो रहे हैं। इनमें मूल वेतन, महंगाई भत्ता, अतिरिक्त भत्ता तथा रात्रि पाली भत्ता शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं या तो बंद पड़ी हैं अथवा वर्षों से उनमें संशोधन नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.