मुरादाबाद, मार्च 3 -- होली यूजर्स सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैश टैग हैप्पी होली लिखकर बधाई दे रहे हैं। ऑनलाइन एक्टिव रह रहे लोगों ने शुभकामनाएं देने के साथ ही तरक्की के संदेश भेज रहे हैं। सप्ताहभर पहले से ही सोशल मीडिया पर होली की उमंग दिखने लगी। युवक, महिलाएं, बच्चों से लेकर बड़े तक बधाई देते रहे। वहीं युवतियां और महिलाएं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर आ रही है नये तरीके की रील्स के साथ होली पर पहने जाने वाले परिधान, मिठाईया व तरह-तरह की डिश बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लाइक कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...