वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। होली के त्योहार के दौरान 250 से अधिक लोगों ने चोटिल होने पर सरकारी अस्पतालों में उपचार कराया। इनमें आंखों में रंग पड़ने, नशे में मारपीट या सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने और होली के हुड़दंग के दौरान गिरने से चोटिल होने वाले शामिल हैं।जिला अस्पताल में गुरुवार को 53 केस आए। इनमें से दो व्यक्ति पटाखे से मामूली रूप से जले थे। मंडलीय अस्पताल में 87 केस आए, इनमें से चार की आंखों में रंग पड़ने से दिक्कत हुई तो चार लोगों के सिर पर चोट लगी थी। सिर में चोट पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में 44 लोगों की माइनर सर्जरी की गई। इनमें से 10 से अधिक सिर में चोट लगने पर अस्पताल आए थे। वहीं हाथ-पैर और कूल्हे की हड्डी टूटने या गंभीर चोट लगने से घायलों के उपचार के लिए परिजन लेकर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.