हाथरस, मार्च 2 -- हाथरस। शासन एवं महानिदेशालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए रविवार की देर रात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ की तैनाती के बारे में जानकारी लेने के साथ ही इमरजेंसी, डिलीवरी कक्ष आदि का जायजा लिया। एमओआईसी को इमरजेंसी में पर्याप्त दवा और इंजेक्शन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने रविवार की देर रात जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान, सादाबाद और सहपऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी और डिलीवरी रूम का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली। साथ ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.