बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं, संवाददाता। आरटीओ प्रवर्तन बरेली मंडल प्रणव झा सोमवार के लिए बदायूं पहुंचे। आरटीओ ने होली एवं ईद के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया, साथ ही इस दौरान एआरटीओ हरिओम के साथ प्रवर्तन कार्रवाई भी की। आरटीओ ने पटेल चौक, मेडिकल कॉलेज, बहेड़ी तिराहा पर बसों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान खामियों के बारे में चालक को बताया एवं दूर कराने को कहा। स्कूल बस के निरीक्षण के दौरान बताया कि जो भी विद्यालययान नियामावली निर्धारित है उसी के अनुसार वाहनों का संचालन करें, किसी भी अनियमितता के लिए स्कूल प्रशासन स्वयं उत्तरदाई होगा, साथ ही रूट परमिट बसों का निरीक्षण किया। परमिट की शर्तों की अभेलना न करने के निर्देश दिये। आरटीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान चौराहों पर भीड़ बढ़ जाती ह...