त्योहार पर विशेष ट्रेन मनकापुर होकर चलेगी
गोंडा, अक्टूबर 1 -- गोंडा। रेलवे की ओर से आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुये 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी वाया मनकापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन नौ फेरे के लिए किया जाएगा। ट्रेन का संचालन न्यू जलपाईगुड़ी से चार अक्तूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को होगा। गोमतीनगर से पांच अक्तूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को नौ फेरों के लिए ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन मनकापुर व अयोध्या धाम जं. होकर गुजरेगी। यह भी पढ़ें- यूपी से त्योहारों में जबलपुर-मुंबई और अन्य शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.