मुरादाबाद, फरवरी 26 -- होली एवं ईद पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नगर में मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। गुरुवार को विभाग की चलती-फिरती (मोबाइल) प्रयोगशाला ने बाजार में पहुंचकर मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की। अभियान के दौरान बर्फी, सोनपापड़ी, बालूशाही, गुजिया, सरसों का तेल सहित कुल 27 नमूने जांचे गए। इनमें 25 नमूने मानक के अनुरूप पाए गए, जबकि 2 नमूने फेल हो गए। विभाग ने संबंधित व्यापारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि रंग-बिरंगी कचरी जैसी संदिग्ध सामग्री का भंडार व बिक्री न करें, सभी व्यापारी अपना पंजीकरण कराएं और प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.