मैनपुरी, अगस्त 22 -- चीनी पर महंगाई की मार पड़ी तो मिठाईयों के दामों में बढ़ोत्तरी के हालात बनने लगे हैं। कुछ मिठाईयों की दुकानों पर दाम बढ़ा दिए गए हैं तो कुछ मिठाईयों की दुकानों पर दाम बढ़ाने की तैयारी चलने लगी है। एक महीने पहले तक चीनी 45 रुपये किलो थी जो अब बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो हो गई है। हलवाई और कर्मचारियों ने भी अपनी दैनिक मजदूरी बढ़ा दी है जिसके चलते मिठाई कारोबारियों के सामने बड़ी समस्या पैदा हो गई है। उनके पास मिठाई की दरों में बढ़ोत्तरी करने का विकल्प बचा है। त्यौहार के बाद शहर की बड़ी दुकानों पर मिठाईयों की दरों में बढ़ोत्तरी की तैयारी की जा रही है। रक्षाबंधन के मौके पर विभिन्न मिठाईयों के अलावा घेवर की बिक्री सर्वाधिक होती है। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में 350 रुपये से 400 रुपये प्रति किलो घेवर बिक रहा है। वहीं शहर की बड...