गंगापार, मार्च 1 -- होली का त्यौहार नजदीक है और माहे रमजान का महीना चल रहा है, लेकिन स्थानीय बाजार तथा चौक चौराहों पर सफाई का अभाव बना हुआ है। कूड़े के दुर्गंध से लोगों का हाल बेहाल है। उक्त त्योहारों के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई के सख्त निर्देश हैं। बावजूद अव्यवस्था सरकारी निर्देशों को ठेंगा दिख रही है। ब्लॉक मुख्यालय के उरुवा तथा गोसौरा खुर्द की सीमा तथा चौराहा के आस-पास कूड़े का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई न होने के कारण गंदगी सड़क तक बिखरा पड़ा है। सड़क किनारे बनी नालियां बजबजा रही है। कूड़े के ढेर से निकल रही दुर्गंध से लोगों का हाल बेहाल है। जबकि प्रतिदिन इसी सड़क से होकर हजारों लोगों का तहसील आना-जाना लगा रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.