गंगापार, फरवरी 27 -- होली और माहे रमजान के बावजूद मांडा ब्लॉक के पास से मांडा खास काली मां चौराहे व पूरे मांडा खास ग्राम पंचायत की नालियां जाम हो जाने से सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। जबकि रोजेदारों व नमाजियों के अलावा ब्लॉक व थाने के ज्यादातर अधिकारी, कर्मचारी व फरियादी भी इसी चौराहे से प्रतिदिन गुजरते हैं। मांडा विकास खंड के मांडा खास ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों के अभाव में गांव के ज्यादातर मोहल्लों व काली माँ चौराहे की नालियाँ बजबजा रही हैं। चौराहों और बाजारों में नालियों की गंदगी सड़कों पर फैली हुई है। निकटस्थ होली और माहे रमजान के बावजूद भी ब्लॉक मुख्यालय से जुड़े मांडा खास ग्राम पंचायत के जाम नालियों की साफ सफाई नहीं हो पायी। मांडा ब्लॉक के समीप स्थित मस्जिद में इन दिनों तीनों वक्त मांडा खास के नमाजियों द्वारा नमाज किया जाता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.