नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- -कहीं वाहनों की एंट्री बंद तो कहीं दिन में लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक, मार्शल भी संभालेंगे व्यवस्था नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली खरीदारों की भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बाजारों के हिसाब से विशेष यातायात इंतजाम किए हैं। कहीं बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है तो कहीं दिन के समय लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंधित की गई है। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के साथ यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और मार्शल की तैनाती पर भी जोर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Delhi News: बाजारों में बढ़ी भीड़, मार्केट एसोसिएशनों ने भी तैनात किए सुरक्षा गार्ड चांदनी चौक और सदर बाजार में विशेष इंतजाम ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिवाली क...