सीतामढ़ी, मार्च 20 -- शिवहर। जिले में ईद सहित अन्य पर्व त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट की मीटिंग हॉल में डीएम प्रतिभा रानी तथा एसपी शुभांक मिश्रा कि संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें शांति एवं सद्भाव पूर्ण वातावरण में पर्व-त्यौहार संपन्न करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं गण्यमान्य लोगों से ईद एवं नवरात्र के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवहर जिला सदैव से सामाजिक सद्भाव एवं शांति का प्रतीक रहा है। प्रशासन का सर्वोच्च प्राथमिक प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना है। सभी लोग अपने त्योहार पूरे उत्साह से मनाएं, लेकिन किसी भी कीमत पर शांति भंग न होने दें। एसपी ने कहा कि पुलिस पूर्...