प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- प्रयागराज। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। दिल्ली-हावड़ा त्योहार विशेष ट्रेन 17 अक्तूबर को दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 11:05 बजे पहुंचेगी और 11:10 बजे रवाना होगी। वापसी में हावड़ा से चलकर यह ट्रेन 19 अक्तूबर को सुबह 3:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। खुर्जा रोड-आनंद विहार पूजा विशेष ट्रेन भी सूबेदारगंज होकर चलेगी। वहीं, शकूरबस्ती-पटना अनारक्षित विशेष ट्रेन नवंबर में आठ फेरे लगाएगी। इससे त्योहार पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: वंदेभारत समेत कानपुर से तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वंदे भारत समेत चार ट्रेनें प्रयागराज होकर चलेंगी यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सीवान रूट से नाग...