उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। रमजान माह एवं आगामी होली के पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीजी प्रवीण कुमार गुरुवार को उन्नाव पहुंचे। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एएसपी अखिलेश सिंह, एएसपी प्रेमचंद के साथ बैठककर वर्चुअल माध्यम से सभी थाना प्रभारी के साथ समीक्षा गोष्ठी की। निर्देशित किया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित होलिका दहन स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी संभावित विवादित स्थल पर विशेष सतर्कता बरतें। मिश्रित आबादी वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक पुलिस गश्त कराए जाने, स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष बल दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.