गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। होली के त्योहार पर पानी नहीं मिलने से ट्रांस हिंडन के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से लोगों में रोष है। बुधवार को त्योहार के दौरान शालीमार गार्डन, वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया। इस कारण लोगों को त्योहार पर भी बाजार के चक्कर काटने पड़े। गर्मी की शुरुआत होते ही ट्रांस हिंडन में पेयजल संकट गहराने लगा है। बुधवार को होली के त्योहार पर शालीमार गार्डन, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम समेत अन्य कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। त्योहार पर बाजार बंद होने के कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। शालीमार गार्डन निवासी जुगल किशोर ने बताया कि होली के दिन पेयजल आपूर्ति ठप रही। बाजार से पानी खरीदना पड़ा। वहीं, अर्थला निवासी आनंद कुमार का कहना है कि...