बदायूं, मार्च 4 -- होली पर ट्रैफिक पुलिस की नो एंट्री व्यवस्था में ई-रिक्शा व आटो ने सेंध लगा दी। जिसकी वजह से बाजार में लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी है। राहगीरों को परेशानी हुई है तो वहीं जाम से व्यापार भी प्रभावित हुई है। चौराहों पर लगे ट्रैफिक कर्मी वाहनों को नहीं रोक सके। जिससे दिनभर लोग समस्या से जूझते रहे हैं। मंगलवार को होली के अवसर पर अंतिम दिन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। होली को लेकर खरीददारी के लिए बाजार में सुबह से ही भीड़ टूट पड़ी जो देररात तक रही है। बाजार में जमकर खरीददारी होती रही। लोग पैदल एवं वाहनों से पहुंचे तो वैसे ही बाजार के मार्ग सिकुड़ गए। बाजार में ऊपर से ई-रिक्शा बार-बार आ रहे थे और कभी-कभी आटो एवं निजी चार पहिया वाहन आ रहे थे। जिससे बाजार में दिनभर जाम लगता रहा है। जिससे लोग परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.