त्योहार पर नई परंपराओं की नहीं होगी कोई शुरुआत: डीएम
भदोही, जून 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिनव त्यागी ने पीस कमेटी की बैठक धर्मगुरुओं एवं अधिकारियों संग लिए। इसमें त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया। पर्व पर किसी नई परंपरा की शुरुआत न करने की हिदायत दी गई। चेताए कि माहौल बिगाड़ते जो भी हत्थे चढ़ेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान डीएम समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपने-अपने नगरों में साफ-सफाई, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कर्बला, ताजिया वाले स्थानों के रास्ते को एसडीएम, अधिशासी अभियंता विद्युत, एसएचओ, अधिशासी अधिकारी क्वाडिनेशन कर भ्रमण कर लें, ताकि कही कोई दिक्कत न होने पाए। यह भी पढ़ें- उत्साह, एकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.