गोंडा, फरवरी 28 -- गोंडा, संवाददाता। होली के त्योहार में घर वापसी करने वाले यात्रियों की स्टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिली। यात्री विभिन्न स्थानों की यात्रा करने के लिए ट्रेन पर सवार होने पहुंचे थे। ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों को सवार होने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी तरीके से जवानों की टीम ने यात्रियों को ट्रेन में सवार होने में मदद की। इसके लिए रेलवे कर्मचारी भी बराबर नजर रख रहे थे। उधर, दोपहर बाद रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। आरपीएफ के निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म के अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में भी निगरानी की जा रही है। गोंडा स्टेशन पर शनिवार को दोपहर के बाद यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। होली के त्योहार को लेकर सरकारी व प्राइवेट संस्थानों के कार्यालय बंद होने से कर्मचारी घर ...