ललितपुर, मार्च 2 -- परिवार के सदस्यों संग पर्व मनाने का अपना अलग ही अनुभव रहता है। गुझिया की मिठास और रंगों की तरंग कुछ अलग ही रहती है। इस आनंद को जीने के लिए अपनों के बीच पहुंचने की लोगों में होड़ मची रही। इसी के चलते रेलवे स्टेशन ललितपुर और बस स्टैंड पर मुसाफिरों की भीड़भाड़ नजर आई। ललितपुर में रहने वाले गैर जनपदों के व्यक्ति घर जाकर अपने परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए उत्साहित नजर आए। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाले व्यक्तियों ने इसकी तैयारियां काफी पहले से ही कर रखी थीं। सरकारी महकमों में काम करने वाले व्यक्तिों ने अपने आला अधिकारियों से शनिवार को औपचारिक मुलाकात करके उनको त्योहार की शुभकामनाएं दी और उनसे इजाजत लेकर ट्रेन, बस याफिर निजी वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए। यहां से जाने वाले लोग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों,...