बरेली, मार्च 2 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को कोर कमेटी की बैठक की। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और इसको सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। थोड़े से लाभ के लिए वस्तुओं में मिलावट करना या त्योहारों के अवसर पर घटिया सामग्री का विक्रय करना अनैतिक भी है और त्योहार के आनंद को भी फीका कर देता है। अक्षय गोयल ने कहा कि हाल ही में बाजार से भारी मात्रा में नकली पनीर मिला था, जिसको नष्ट कर दिया गया। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि इस प्रकार के कृत्य को रोकने में सहायक बने और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक दशा में गुणवत्तापूर्ण सामग्री ही बिक्री की जाए। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल कभी भी घटतौलिए या मिलावटखोरी का समर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.