नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। होली के दिन कुछ सेक्टरों में बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई। लोगों ने बिजली कटौती की शिकायत 1912 के अलावा स्थानीय कंट्रोल रूम के नंबर पर दर्ज कराई। सेक्टर और गांवों में लोगों को दो से तीन घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। बुधवार को होली के दिन लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। सेक्टर-44 छलेरा निवासी नितित शर्मा ने बताया कि स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है। मार्च के पहले सप्ताह में बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। होली के पर्व के दिन भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.