बदायूं, मई 16 -- बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शनिवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार कौशिक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान कोई भी नई परंपरा डालने की कोशिश न की जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार को केवल पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, त्योहार के दौरान कोई भी नई परंपरा डालने की कोशिश न की जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद रावत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राम शर्मा, संजय गुप्ता, लवी शर्मा, आरिफ, उवैश मियां, चांद मियां, सरफराज अली, चानू, जहांगीर, फुंदन, दिलशाद, बिलाल, पिंटू सिंह, अवनेश मौर्य , सलीम, गुड्डू आदि मौजूद रहे। यह भी प...