बदायूं, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर को देखते हुए डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने शहर में प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा देखी। दोनों अधिकारियों ने लगातार फुट पेट्रोलिंग व सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए है। ताकि त्यौहार शांति और उत्साह के साथ मनाए जा सकें। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने लावेला चौक, छः सड़का, सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार और हलवाई चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे हर दिन फुट पेट्रोलिंग करें और पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित करें। इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस को प्रत्येक चौराहे पर तैनात रखा गया, ताकि किसी भी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.