कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए धनबाद-गोमो-पारसनाथ-कोडरमा रेलखंड के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल का परिचालन 26 फरवरी 2026 और 2 मार्च 2026 को किया जाएगा। वहीं ट्रेन कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 28 फरवरी 2026 और 4 मार्च 2026 को चलेगी। उन्होंने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ में राहत मिलेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यशवंतपुर-धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल का डेहरी ऑन सोन स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.