रांची, मार्च 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पर्व-त्योहार और विवाह लग्न के मौसम में एलपीजी तथा कॉमर्शियल गैस की कथित कमी को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि इस समय देश के कई शहरों में एलपीजी और कॉमर्शियल गैस की उपलब्धता को लेकर परेशानी की स्थिति देखी जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्तरां और स्ट्रीट वेंडरों का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विवाह लग्न और रमजान का दौर चल रहा है, जबकि आने वाले दिनों में रामनवमी और नवरात्र जैसे पर्व भी हैं। ऐसे में गैस की कमी से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भट्टाचार्य ने कहा कि जिस दिन केंद्र स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.